Uttar Pradesh
10 साल की मोहब्बत, 10 सेकंड में कत्ल: नौकरी की तलाश में गई युवती की सिर कटी लाश मिली

औरैया,20 नवंबर 2024
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती की सिर कटी लाश बाजरे के खेत में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरकार, 18 नवंबर को पुलिस ने युवती के प्रेमी अजय यादव को हत्या के हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसका युवती अंजली के साथ 10 साल से प्रेम संबंध था। नौकरी की तलाश में कानपुर गई अंजली के साथ लौटते समय 5 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में अजय ने अंजली की गर्दन दबाकर हत्या कर दी और फिर चाकू से उसका सिर काटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू और मोबाइल बरामद किया।







Bahut bura kiya