Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में धुत युवती ने पुलिस से की हाथापाई, गिरफ्तार – देखें Video

कोरबा, 9 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में नशे में धुत होकर हंगामा करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक युवती को पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना पॉश पाम मॉल इलाके में स्थित ओएनसी बार के बाहर रविवार रात बड़े पैमाने पर मारपीट हुई। नशे में धुत कुछ युवक-युवतियों ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे देर रात बार से बाहर निकले थे। बाद में वे आपस में लड़ने लगे। उन्होंने हमला करने की भी कोशिश की।


वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर कोरबा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। लेकिन महिलाओं ने पुलिस के साथ बदसलूकी की और मारपीट जारी रखी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन महिलाएं पुलिस से भी भिड़ गईं। यह वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में एक युवक और युवती पुलिस के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग और बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्य़वाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  बीजेपी अपना नौ साल पुराना वादा भूली...सड़क पर उतरी आरआरपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link