Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो नक्सली, 12 बोर राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद

बीजापुर, 14 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुठभेड़ सुबह नेंद्रा और पुन्नूर गांवों के जंगल में हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव, एक 12 बोर राइफल और अन्य माओवादी संबंधित सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है क्योंकि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के साथ, इस साल छत्तीसगढ़ के बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद अब तक 217 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। गुरुवार को नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये.

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : पुराने मकान तोड़ते समय 45 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर गिरी दीवार, दर्दनाक मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link