Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : पुराने मकान तोड़ते समय 45 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर गिरी दीवार, दर्दनाक मौत

बिलासपुर, 15 मार्च 2025

कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमामोडा में होली की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर दीवार गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई, त्यौहार के दिन परिवार के एक सदस्य की मौत होने से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमामोडा निवासी देवारी लाल यादव पिता सावन सिंह यादव उम्र 45 वर्ष अपने पुराने मकान का दीवार को तोड़ रहा तभी अचानक उसके ऊपर भर भरा कर दीवार गिर गई जिससे देवारी लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। देवारी लाल की गंभीर रूप से घायल होने पर परिवार वालो से 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहां डियूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। होली के दिन हुई इस घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी : विद्यालय में नकल कराते पकड़ा गया कर्मचारी, सपा सांसद के साथ बहन भी नामजद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link