Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 16 माओवादी ढ़ेर, दो डीआरजी जवान घायल

सुकमा, 29 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को एक बड़े माओवादी विरोधी अभियान में कम से कम 16 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल जवान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के थे, जो राज्य पुलिस की एक इकाई है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह करीब आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम माओवाद विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने कहा, “मुठभेड़ स्थल से अब तक 16 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। अभियान अभी भी जारी है।” आईजी ने कहा कि केरलपाल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात शुरू किए गए अभियान में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि झड़प में डीआरजी के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए तथा उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

ये भी पढ़ें:

सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, एक रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) तथा विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Advertisement

इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 132 माओवादी मारे जा चुके हैं। इनमें से 116 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  अपर्णा यादव की चिठ्टी ने दिखाया रंग, स्टैंडअप कॉमेडियन बस्सी का शो कैंसिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link