ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : मैट्रिमोनी साइट पर करी मुलाकाल, फिर ब्लैकमेल कर बुझाई हवस, आरोपी गिरफ्तार 

कोरबा, 18 नबंवर 2024

कुछ वर्ष से पत्नी से अलग रह रहे मनीष वैष्णव ने शादी डॉटकॉम के जरिए एक विधवा महिला से परिचय किया और फिर उससे नजदीकी बढ़ाई। इस दौरान धमकाने के साथ नाजायज रिश्ते भी बनाए। परेशान होकर महिला ने इस बारे में मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत की जिसके बाद आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया। 376 और 384 की धारा में आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

कोरबा कोतवाली के अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी ने पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की। हाल में ही इस इलाके से वास्ता रखने वाली महिला के द्वारा पुलिस चौकी में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके साथ किस प्रकार से अप्रत्याशित घटना हुई है। सर्व मंगल नगर दुर्पा मैं रहने वाले मनीष वैष्णव की हरकतों के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी। महिला संबंधी अपराध होने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि कोविद-19 के दौरान महिला के पति की मौत हो गई थी। इस समय मनीष वैष्णव ने shaadi.com के जरिए महिला से परिचय किया और फिर रिलेशनशिप में आ गया। आरोपी के द्वारा आपत्तिजनक तस्वीरें लेते हुए महिला को ब्लैकमेल किया गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला संबंधी अपराधों को लेकर शीघ्रता से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए हैं । पुलिस को ऐसे प्रकरणों में कार्रवाई करने के साथ आगे भी बताना होता है। नए कानून पर अमल होने के साथ अपराधिक तत्वों में खौफ जरूर पैदा हुआ है लेकिन इन सब के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। इस प्रकार के कारनामों को आखिर कैसे रोका जा सकता है यह गंभीर विषय तो है ही

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी : विभाग ने खजाना खोला...पर्यटन-संस्कृति की परियोजनाओं को मिली रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link