CrimeUttar Pradesh

पिकप से जा रहे थे गो तस्कर…मुठभेड़ में एक को गोली मारकर किया गिरफ्तार, दो फरार

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 24 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में शाहपुर थाने की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में बिहार के तस्कर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दो मौके से फरार हो गए। तीनों एक पिकप से जा रहे थे।

दर्ज केस में खोजे जा रहे थे आरोपी, तस्कर बिहार का निवासी

ये भी पढ़ें:

गोरखनाथ सर्किल के सीओ के मुताबिक शाहपुर थाना की पुलिस गोवध के मामले में दर्ज केस में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान इनपुट मिलने पर रात में गश्त के दौरान एक पिकप को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख पिकप ड्राइवर ने रफ्तार बढाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम के पीछा करने पर गो तस्कर ने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो एक तस्कर के दाहिने पैर में लगी। पकड़ा गया तस्कर साहब अंसारी निवासी तमकुहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण (बगहा) बिहार
का निवासी है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार तस्कर साहब अंसारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पिकप कब्जे में लेकर एक अवैध असलहा भी बरामद किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, देवा मेला से लौट रहे 2 दोस्तों की गई जान, तीसरा गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link