Uttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा ने डॉ. धर्मेंद्र सिंह को सौंपा दायित्व… उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या, 30 नवंबर 2024:

यूपी विधानसभा के उपचुनाव में कटेहरी सीट पर मिली भारी जीत के बाद भाजपा का ध्यान अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के उपचुनाव पर है। कटेहरी के बाद मिल्कीपुर का दायित्व भी विधान परिषद सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह को सौंपा गया है। इसके बाद अयोध्या पहुंचने पर उनका शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देवकाली बाईपास स्थित एक होटल के पास उन्हें शिल्पकार के रूप में सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता जन्मेजय सिंह बाबा सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह को भगवान रामलला की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें मिल्कीपुर उपचुनाव की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कटेहरी उपचुनाव में भाजपा की जीत को जिले के अभूतपूर्व विकास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

ये भी पढ़ें  महाकुंभनगर: 'गंगा' का जन्म, महाकुंभ से पहले अस्पताल हुआ एक्टिव, पहले हुआ था लड़का पैदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link