Uttar Pradesh

महाकुम्भ-2025: रेलवे स्टेशन और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था नोडल अधिकारियों के जिम्मे

प्रयागराज, 30 नवंबर 2024

महाकुम्भ-2025 के प्रमुख स्नान पर्वों के दिन सकुशल एवं निर्विघ्न ट्रैफिक के लिये उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों एवं भक्तजनों की भीड़ के दृष्टिगत अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके लिए नोडल/सहायक नोडल अधिकारी, सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा को प्रयागराज जंक्शन का नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) सुदामा वर्मा को सूबेदारगंज और अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव रामबाग रेलवे स्टेशन के नोडल अधिकारी होंगे।
इसी क्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) संदीप तिवारी प्रयाग रेलवे स्टेशन, ओएसडी पीडीए संजीव कुमार उपाध्याय फाफामऊ रेलवे स्टेशन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेरणा गौतम प्रयाग संगम, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय दारागंज रेलवे स्टेशन के नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। अपर उप जिलाधिकारी सदर गणेश कनौजिया को झूसी रेलवे स्टेशन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) करछना, जूही प्रसाद को नैनी रेलवे स्टेशन और उप जिलाधिकारी जयजीत कौर को छिवकी-नैनी रेलवे स्टेशन का नोडल बनाया गया है। ये सभी नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था देखेंगे।

ये भी पढ़ें:
 इसके साथ ही समस्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था हेतु भी नोडल, सहायक नोडल और सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  काशी में पीएम मोदी ने किया विकास का शंखनाद, 6700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link