Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में अपराध पर नकेल, डीजीपी प्रशांत कुमार की ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ से बड़ी कामयाबी

लखनऊ,11सितम्बर,2024

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। इस मुहिम के चलते पिछले 13 महीनों में 50,010 अपराधियों को कोर्ट से सजा दिलाई गई है। 1 जुलाई 2023 को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 87 माफियाओं, बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले 6,944 अपराधियों, गंभीर मामलों में 15,541 और अन्य अपराधों में 27,438 अपराधियों को सजा मिल चुकी है।

तेजी से निपटाए गए मामले, बड़े पैमाने पर सजा

डीजीपी प्रशांत कुमार के इस अभियान का सबसे अहम पहलू यह रहा कि कोर्ट में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते 29 मामलों में 44 दोषियों को मृत्यु दंड और 2,453 मामलों में 4,953 दोषियों को उम्रकैद की सजा दिलाई गई। ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत हर जिले को हर महीने कम से कम 20 मामलों में सजा दिलाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें हत्या, लूट, डकैती और अवैध धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर अपराधों को प्राथमिकता दी गई।

अपराधियों में डर, कानून व्यवस्था में सुधार

इस ऑपरेशन ने न केवल पुराने लंबित मामलों को तेजी से सुलझाया बल्कि नए मामलों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि इस मुहिम से प्रदेश के माफिया और अपराधियों को सख्त संदेश मिला है कि अब मामलों में देरी नहीं होगी और कानून के तहत सख्त सजा मिलेगी। ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ की सफलता का श्रेय पुलिस की प्रभावी विवेचना और पैरवी को दिया जा रहा है, जो भविष्य में भी प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें  श्रृंगवेरपुर बनेगा आस्था-संस्कृति का नया तीर्थ : जीवंत होगी निषादराज की नगरी

One Comment

  1. प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिरसाअंतर्गत मवैया ग्राम पंचायत में करोड़ों के गहने व लाखों की नकदी चोरी का अभी तक नहीं हुआ खुलासा मेजा पुलिस बनी मुक दर्शक जबकि मेजा पुलिस का बड़ा खेल पीड़ितों की तहरीर तक भी बदलवा दिया!!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button