Gorakhpur

SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर डॉ. संजय निषाद खफा, कहा…ये विपक्ष से जुड़े अफसरों की हरकत

पंडित शब्द से जुड़े सवाल से जुड़ा है विवाद, कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 15 मार्च 2026:

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा में पंडित शब्द से जुड़े एक विवादित प्रश्न को लेकर सत्तारूढ़ दल के कई मंत्री और विधायक आपत्ति जता चुके हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि वह पहले से ही कहते रहे हैं कि सरकार के भीतर कुछ ऐसे अधिकारी काम कर रहे हैं, जिनकी पृष्ठभूमि पहले समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस से जुड़ी रही है और अब वे भारतीय जनता पार्टी का चोला पहनकर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

संजय निषाद ने कहा कि कई बार ऐसे अधिकारी ऐसे फैसले या टिप्पणियां कर देते हैं, जिनसे समाज के अलग-अलग वर्गों की भावनाएं आहत होती हैं और विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि ऐसे अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि उनकी पार्टी के साथ-साथ भाजपा के कई नेता भी इस प्रश्न का विरोध कर रहे हैं और वह खुद भी इसका विरोध करते हैं।

ये भी पढ़ें  धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, पैराग्लाइडिंग करते समय 19 वर्षीय लड़की की गिरने से मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link