Gorakhpur

स्कूल जा रही छात्रा का दोबारा अपहरण….तीन आरोपियों पर केस, देते थे जान से मारने की धमकी

गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र की घटना, स्कूल जा रही छात्रा को धमकाकर अपने साथ ले गए, आरोपियों की तलाश की जा रही

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 9 मई 2026:

यूपी के गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूली छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने गुरूवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जमानत पर छूटे आरोपी स्कूल जा रही छात्रा को हथियार दिखाकर धमकाते हुए अपने साथ ले गए थे। आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपी जेल से जमानत पर छूटने के बाद 20 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे हथियार लेकर छात्रा के घर पहुंचे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में रोक लिया और हथियार दिखाकर धमकाते हुए अपने साथ भगा ले गए।

ये भी पढ़ें:

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी आएदिन उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। छात्रा की मां ने बताया कि पूर्व में भी उनकी बेटी को मुख्य आरोपी मुकुल, आदित्य और आदित्य पांडेय शादी का झांसा देकर भगा ले गए थे। उस मामले में खोराबार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकुल को जेल भेज दिया था।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  शादी के नाम पर दो दफा सौदा... तीसरी बार बिकने से पहले दलालों के चंगुल से छूटी, पुलिस को बताया सच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link