CrimeNationalUttar Pradesh

गोरखपुर: 1 करोड़ की रंगदारी मांगने और फायरिंग मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार

हरेन्द्र दुबे
गोरखपुर, 5 मार्च 2025
:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगने और वादी के घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना 18 फरवरी की है, जब एक व्यक्ति के मोबाइल पर संजय उपाध्याय के नाम से धमकी भरा कॉल आया और 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। जब वादी ने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया, तो 24 फरवरी को बदमाशों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस घटना के बाद वादी ने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने पांच आरोपियों – अंकित पासवान, नितिन मिश्रा, अंबिका पासवान, साहिल अली और शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है व एक अन्य आरोपी फरार है। इनके पास से दो कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बलेनो कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से तीन के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे इस तरह की घटनाओं में पहले भी शामिल रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने लहराया भाजपा का झंडा, कहा...राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे 47 साल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link