Uttar Pradesh

ड्रोन की अफवाह उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा… छह थाना क्षेत्रों में दस लोग हिरासत में लिए

आदित्य मिश्र

अमेठी, 27 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में पिछले कई दिनों से आसमान में ड्रोन दिखने की अफवाह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जिले के 6 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि यही लोग रात के अंधेरे में ग्रामीणों के बीच ड्रोन उड़ने की अफवाह फैला रहे थे जिसके बाद ग्रामीणों में किसी अनहोनी की आशंका उत्पन्न होती थी।

दरअसल अमेठी के बाजार शुकुल, जामों मुसाफिरखाना,मुंशीगंज, गौरीगंज, अमेठी सहित कई थाना क्षेत्रो में पिछले कई दिनों से आसमान में ड्रोन की लाइट दिखने से पूरे जिले में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। चमकीली लाइट दिखने के बाद ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका में रतजगा भी करने लगे। पुलिस द्वारा लगातार ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की की जा रही थी बावजूद इसके ग्रामीण दहशत में थे।

ये भी पढ़ें:

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अमेठी पुलिस भी एक्शन में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुट गई। जिले की मुंशीगंज पुलिस ने ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले एक अभियुक्त, मुसाफिरखाना ने दो,जामों पुलिस ने दो,गौरीगंज पुलिस ने दो, बाजार शुकुल ने एक और अमेठी पुलिस ने दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  UP : सपा नेता आजम खां 23 माह बाद जेल से आजाद, समर्थकों में जश्न... इसलिए रिहाई में हुई देरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link