Uttar Pradesh

पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी चोर को गोली मारकर दबोचा… कैश व चोरी का माल बरामद

मयंक चावला

आगरा, 10 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा जिले की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस हजार के इनामी चोर को गिरफ्तार किया। चोर के पैर में गोली लगी है। उसके पास डेढ़ लाख से अधिक कैश के साथ जेवर व तमंचा बरामद हुआ है। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जगदीशपुरा पुलिस टीम बीती रात पथोली बिचपुरी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नीले रंग की स्कूटी पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

ये भी पढ़ें:

घायल बदमाश की पहचान मोहसिन निवासी यासीन गढ़ी थाना जगदीशपुरा के रूप में हुई है। उस पर आगरा के कई थानों में मुकदमे दर्ज है। घायल चोर को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मोहसिन के पास से 1,80,150 कैश, जेवर व एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मोहसिन बंद घरों के ताले तोड़कर और नकबजनी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले…डॉ.अम्बेडकर को समर्पित होगी जीरो पावर्टी योजना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link