CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर: तिलक समारोह में गोलीकांड और प्रशासनिक कार्रवाई

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 22 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में नंदानगर इलाके की एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आधी रात को एक तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद में एक मनबढ़ ने सरेआम गोली चला दी। इस गोलीकांड में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर इलाके की है, जहां एक ट्रांसपोर्टर ने तिलक समारोह का आयोजन किया था। समारोह में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी, जिसमें करीब आधा दर्जन नर्तकियां प्रस्तुति दे रही थीं। कार्यक्रम में मेहमानों का मनोरंजन चल रहा था, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने डांस पर रोकटोक शुरू कर दी। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और वहां मौजूद एक मनबढ़ ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की और दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समारोहों की शांति और सुरक्षा पर सवाल उठता है। पुलिस भी मामले की बारीकी से जांच कर रही है और समारोह में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। गोरखपुर पुलिस और प्रशासन इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

ये भी पढ़ें  अतीक के छह भूखंडों की कुर्की पर IT विभाग का आदेश बरकरार: ट्रिब्यूनल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link