Uttar Pradesh

अयोध्या में होली के रंग पड़े फीके : सरयू में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

रौनाही क्षेत्र के कलाफरपुर घाट पर हुआ हादसा, गहरे पानी में डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई छलांग, काफी मशक्कत के बाद भी दो को बचा नहीं पाए

अयोध्या, 5 मार्च 2026:

रामनगरी अयोध्या में होली की खुशियां एक हादसे के बाद मातम में बदल गईं। बुधवार शाम सरयू नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा रौनाही क्षेत्र के कलाफरपुर घाट पर हुआ। बताते हैं कि होली खेलने के बाद नदी में नहाने पहुंचे पांच किशोरों में से चार अचानक गहरे पानी में चले गए। इस हादसे में दो किशोरों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बचा लिया जबकि दो की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार रौनाही क्षेत्र के मुबारकगंज गांव निवासी सुमित (15) पुत्र धर्मचंद, राज सैनी (16) पुत्र हरिओम सैनी, ऋषभ सैनी (17) पुत्र रमेश सैनी, अनूप सैनी (15) पुत्र स्वामीनाथ सैनी और विशाल सैनी (16) पुत्र लालजी सैनी होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने के लिए कलाफरपुर घाट पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक चार किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर घाट के आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026-03-05 at 10.42.43 AM

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और साहसिक प्रयास करते हुए अनूप सैनी और विशाल सैनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि सुमित और राज सैनी गहरे पानी में समा गए। काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों किशोरों के शव नदी से निकाले गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जीवित होने की उम्मीद में दोनों किशोरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौनाही ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला नदी में स्नान के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मुबारकगंज गांव में मातम पसरा हुआ है। होली की खुशियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

ये भी पढ़ें  मनमाने तरीके से आवास सील करने के आरोप में जीडीए के दो अभियंता सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link