Uttar Pradesh

हादसे में घायल विधायक फतेह बहादुर से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, इलाज की जानकारी ली

लखनऊ, 25 जून 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह से मिलने लखनऊ स्थित केके अस्पताल पहुंचे। मालूम हो कि विधायक गत 23 जून को गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका लखनऊ में उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने पर विधायक ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और इलाज की जानकारी ली। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विधायक के कंधे की एक हड्डी टूट गई है। सीएम योगी ने खुद एक्स-रे रिपोर्ट देखकर स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि विधायक फतेह बहादुर सिंह की एसयूवी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उनके काफिले की स्कॉर्पियो भी हादसे में कई बार पलटी। दुर्घटना में विधायक समेत सात लोग घायल हुए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर से लखनऊ रेफर किया गया।

Advertisement

सीएम योगी के अस्पताल पहुंचने पर विधायक की पत्नी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को, छात्रों ने तैयार किया लोगो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link