Uttar Pradesh

मिर्जापुर : हाईवे पर टायर फटने से कार पलटी, मैहर देवी जा रहे पति-पत्नी व पुत्री घायल

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 22 जून 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र अंतर्गत रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित महुअट गांव के पास रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। मैहर देवी दर्शन करने जा रहे एक परिवार की कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनकी 10 वर्षीय पुत्री घायल हो गई।

ये भी पढ़ें:

घायलों की पहचान कछवां क्षेत्र के दिआंव रधैना निवासी रविंद्र कुमार (35), उनकी पत्नी चंदा देवी (32) और पुत्री काजल (10) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को नैड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी पुलिस कमिश्नर के गनर पर जमीन कब्जा करने का आरोप, महिला ने लगाई गुहार…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link