Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : स्लीपर बस हुई बेकाबू, आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, 10 घायल

आगरा, 8 जुलाई 2025:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हादसा हो गया। चरखारी महोबा से दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर जा रही एक निजी स्लीपर बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 12:700 के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना पर डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए 10 यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए आगरा के अस्पतालों में भेजा गया। घायलों में चरखारी महोबा निवासी शोभा रानी, माता, अनुज, अजीत सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी के मुताबिक बस की गति काफी तेज थी। इससे वह संतुलन खो बैठी और आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में जा घुसी। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : आप और अपना दल का प्रदर्शन, खाद संकट व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link