CrimeUttar Pradesh

मेरठ: नेशनल हाइवे पर रिटायर्ड फौजी ने मिनी टूरिस्ट बस पर की फायरिंग, छात्र घायल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 18 नवम्बर 2024:

मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में नेशनल हाइवे 58 पर एक रिटायर्ड फौजी द्वारा मिनी टूरिस्ट बस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब नोएडा के एक कॉलेज के छात्र हरिद्वार से लौट रहे थे। फायरिंग में बस में सवार छात्र हर्षित घायल हो गया। गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी नितिन सिरोही की कार हाईवे पर दूसरी कार से टकरा गई थी। इस घटना से नाराज फौजी ने अपनी पिस्टल निकालकर दूसरे कार पर फायरिंग कर दी जो सामने से गुजर रही बस में बैठे छात्र को लग गयी। गोली लगने के बाद छात्र बस में छिप गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के दौरान हाईवे पर भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें:

फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने बताया कि घटना फ्लाईओवर के पास हुई। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी में क्रिसमस की धूम, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link