Lucknow CityUttar Pradesh

UP IPS Transfer: 20 अफसर इधर से उधर, 11 जिलों के कप्तान बदले, ADG सतीश गणेश से क्राइम का प्रभार वापस

लखनऊ, बाराबंकी से लेकर गाजीपुर और मुजफ्फरनगर तक बदली पुलिस कमान, बस्ती-जालौन समेत कई जिलों में नए SP, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को ADG क्राइम की अतिरिक्त जिम्मेदारी

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026:

यूपी के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में 11 जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी बदली गई है। इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक स्तर पर भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
up-ips-transfer-20-officers-reshuffled-11-district-sp-changed2

सबसे अहम बदलाव ए सतीश गणेश के कार्यक्षेत्र में हुआ है। उनसे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास से वापस लिया गया अपराध का अतिरिक्त प्रभार भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को सौंपा गया है। तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी।
up-ips-transfer-20-officers-reshuffled-11-district-sp-changed

जिलों में हुए फेरबदल की बात करें तो बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को चौथी वाहिनी पीएसी, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। उनके स्थान पर बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती का एसपी बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के एसपी ईराज राजा को बलिया की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का एसपी बनाया गया है।

जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर भेजा गया है, जबकि मथुरा के एसपी सुरेश चन्द्र रावत को जालौन का नया एसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आजमगढ़, बरेली, हरदोई और बागपत में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। चिराग जैन को एसपी ग्रामीण आजमगढ़ से एसपी सिटी बरेली, जबकि मानुष पारीक को एसपी सिटी बरेली से एसपी सिटी आजमगढ़ भेजा गया है। आलोक राज नारायण को हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है।

पूर्णेन्दु सिंह को स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी से एसपी बागपत, जबकि मधुवन कुमार सिंह को एसपी सिटी आजमगढ़ से एसपी हापुड़ बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद कई जिलों में पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी।

ये भी पढ़ें  आगरा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, भीड़ देख अफ़सरों ने नहीं दी सभा की अनुमति, कहा...फिर दरबार लगाएंगे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link