Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से

अयोध्या, 12 सितंबर 2024


अयोध्या में भव्य राम मंदिर
के शिखर का निर्माण कार्य अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या पहुंच कर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। राम दरबार की मूर्ति के मूर्तिकार वासुदेव कामत ने क्ले के डिजाइन का मुआइना किया है, जहां पर इसका निर्माण होना है। उस ड्राइंग को मूर्तिकार वासुदेव कामत ने पास कर दिया है, राम दरबार का पत्थर का जो कार्य होना है वह नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

श्री मिश्र के अनुसार 2025 में 3 महीने के अंदर राम मंदिर के प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण, राम दरबार की स्थापना और राम, सीता, लक्ष्मण हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना भी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर में सबसे बड़ी चुनौती शिखर निर्माण की है, शिखर के निर्माण के समय जितनी भी क्वालिटी एजेंसियां कार्य कर रही है, उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इन लोगों के उपस्थिति में ही शिखर के निर्माण कार्य अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा।

Advertisement

इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र में अपोलो हॉस्पिटल इमरजेंसी कक्ष का शुभारंभ भी नवरात्र से हो जाएगा।

ये भी पढ़ें  मिल्कीपुर उपचुनाव: BJP की बड़ी बढ़त, चंद्रभानु 40 हजार वोट से आगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link