Uttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव: BJP की बड़ी बढ़त, चंद्रभानु 40 हजार वोट से आगे

मिल्कीपुर,8 फरवरी 2025

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में शुरुआती राउंड से ही भाजपा को बढ़त मिलनी शुरू हो गई थी। सातवें राउंड तक भाजपा को 36,185, सपा को 17,505 और आजाद समाज पार्टी को 1,237 वोट मिले। 17वें राउंड की गिनती तक चंद्रभानु पासवान 41,729 वोट से आगे चल रहे थे।

इस उपचुनाव में कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 65% से अधिक ने मतदान किया था। यह सीट सपा विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी, जहां भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला था। हालांकि, मतगणना में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस बीच, सपा नेता अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर धांधली और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और कुल 30 राउंड की गिनती के बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की सीएम, गोरखपुर से बधाइयाँ, रवि किशन ने कहा- नारी शक्ति की जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link