CrimeUttar Pradesh

बाइक से भाग रहा था गो तस्कर…मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 25 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में शाहपुर थाने की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक गो तस्कर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक अपाचे बाइक व असलहा भी मिला है।

गोरखपुर पुलिस गो तस्करों पर शिकंजा कस रही है। एक दिन पूर्व ही बिहार के साहेब अंसारी मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया जा रहा है। बीती रात शाहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान फरार चल रहे एक और गो तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके इलाके में घूमने की सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इसी के बाद उसकी तलाश तेज की गई और उसे अपाचे बाइक से जाते देखा गया। टीम ने रोकना चाहा तो उसने फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। पकड़ा गया गो तस्कर अनूप यादव निवासी हरसेवपुर टोला दहला थाना गुलरिहा का निवासी है। उसके पास बाइक व एक तमंचा भी मिला है। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर-22 में कई पंडाल जलकर राख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link