Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर-22 में कई पंडाल जलकर राख

महाकुंभ नगर, 30 जनवरी 2025:

महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। झूसी छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच सेक्टर-22 में आग लगने से कई पंडाल जलकर राख हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। इससे पहले 19 जनवरी को भी महाकुंभ में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें गीता प्रेस के 180 कॉटेज जलकर खाक हो गए थे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें  पार्किंग विवाद के चलते पटियाला में पुलिस ने सेना अधिकारी और बेटे को पीटा, देंखे CCTV Video..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button