Uttar Pradesh

“महाकुंभ में श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा पहुंचा, आगे गणपति, पीछे नागा संन्‍यासी”

प्रयागराज,2 जनवरी 2025

प्रयागराज महाकुंभ में श्री शंभू पंचदशनाम अटल अखाड़े ने अपनी भव्य छावनी प्रवेश यात्रा निकाली, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यह यात्रा अखाड़े के आचार्य महा मंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती की अगुवाई में निकली, जिसमें सबसे आगे भगवान गजानन की सवारी थी। इसके बाद अखाड़े के परंपरागत देवता और नागा संन्यासियों की फौज आकर्षण का केंद्र बने। खास बात यह थी कि इस यात्रा में पहली बार नागा संन्यासिनियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की, और एक बाल नागा भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

अखाड़े की प्रवेश यात्रा में एक विशेष आकर्षण सूर्य प्रकाश भाला था, जिसे महाकुंभ के दौरान ही निकाला जाता है। यह यात्रा 5 किलोमीटर का रास्ता तय कर महाकुंभ के सेक्टर 20 पहुंची, जहां महाकुंभ प्रशासन ने संतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा के दौरान आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, और संतों को आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु सड़कों के दोनों ओर खड़े नजर आए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दुबग्गा में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ व्यापार मंडल की नई इकाई गठित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link