Uttar Pradesh

लखनऊ में अब पॉश इलाकों की बारी… एम्मार कॉलोनी के 11 VIP बंगलों पर चलेगा बुलडोज़र

लखनऊ,14 मई 2025:

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का बुलडोजर अब शहर के पॉश इलाकों में भी चलने को तैयार है। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 स्थित एम्मार कॉलोनी में बने 11 VIP बंगलों को अवैध घोषित कर कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने उन्हें गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

LDA की जांच में सामने आया कि इन बंगलों का निर्माण प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं हुआ है, साथ ही कई स्थानों पर अवैध विस्तार किया गया है। इसी आधार पर 23 दिसंबर 2024 को LDA ने इन निर्माणों को ढहाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ संबंधित मालिकों ने कमिश्नर कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं, लेकिन सुनवाई में भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद कमिश्नर ने सभी अपीलें खारिज कर दीं।

ये भी पढ़ें:

जिन लोगों के निर्माण पर कार्रवाई होनी है, उनमें धर्मराज यादव, स्नेहलता सिंह, आकाश विनय सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह, संजय कुमार, गजराज यादव, अरुण पाल सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा, छोटे लाल पाल, पानमती देवी और डॉ. सीमा सिंह शामिल हैं।

कमिश्नर के आदेश के बाद LDA जोन-1 के जोनल अधिकारी ने विधि विभाग से यह पुष्टि मांगी है कि कहीं इन निर्माणों पर कोई कोर्ट से स्टे आदेश तो नहीं है। यदि कोई कानूनी अड़चन नहीं मिली, तो इन अवैध बंगलों को जल्द ही ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह कार्रवाई लखनऊ में अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रही सख्ती का बड़ा संकेत मानी जा रही है, जिसमें अब VIP इलाके भी अछूते नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें  अनंत नगर में किस्मत का ड्रॉ : 5,181 दावेदारों में 540 को लखनऊ में मिला आशियाने का सपना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link