Uttar Pradesh

नेताजी की हरकत से टूटी लड़की की शादी, अश्लील वीडियो वायरल!

कानपुर,11 नवंबर 2024

कानपुर में बीजेपी से जुड़े नेता कुलदीप सिंह भदौरिया उर्फ संतोष सिंह उर्फ फौजी को अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुलदीप ने एक युवती के साथ नग्न अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे युवती की आगामी शादी टूट गई। इस मामले में आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया, जिसके संबंध कई रसूखदार नेताओं से बताए जा रहे हैं।

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि गुजैनी के फत्तेहपुर निवासी कुलदीप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से 32 और 2 सेकंड के अश्लील वीडियो अपलोड किए, जो तुरंत वायरल हो गए। पीड़ित युवती, जो कुलदीप की दूर की रिश्तेदार है, की शादी एक महीने बाद होनी है। मामले की जानकारी मिलने पर गुजैनी चौकी प्रभारी ने बिना अनुमति अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। रविवार को कुलदीप को गिरफ्तार कर एसीपी नौबस्ता की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सजायाफ्ता पूर्व विधायक शेखर तिवारी जेल में ही रहेंगे… समय पूर्व रिहाई याचिका खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button