HealthUttar Pradesh

गोरखपुर : सीएम योगी ने बुजुर्गों को दिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 9 दिसंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए गए बुजुर्गों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण किया। इस दौरान सीएम ने आयोजन स्थल पर मौजूद आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज करा चुके लोगों से बात की। उनसे मुफ्त इलाज मिलने में आने वाली समस्या के बारे में जानने का प्रयास भी किया।

‘यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा की योजना’

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने के आयुष्मान वय वंदना योजना को लागू किया गया है। गोरखपुर में 83 सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को अब तक इस योजना के माध्यम से जोड़ा गया है। उन्हें पांच लाख रुपये तक हर वर्ष मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। बताया कि इस योजना को प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में लागू किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा की योजना है जिसमें लाभार्थी को कुछ भी नहीं देना होता है। उसे अपने कार्ड का हर वर्ष नवीनीकरण करवाना होगा। हर वर्ष उसे या उसके परिवार के लोग पांच लाख तक फ्री उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

8325 बुजुर्गों के बनाए जा चुके कार्ड

गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दूबे के मुताबिक जिले में अब तक 8325 बुजुर्गों के वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं। सोमवार को सीएम योगी वय वंदना कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे। कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड मिलेगा।

गोरखपुर में 280 अस्पताल किए गए संबंद्ध

अभी तक जिले में 432894 परिवारों के 1120347 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने के लिए जनपद में 91 राजकीय और 189 निजी अस्पतालों को संबद्ध किया गया है। अब तक आयुष्मान योजना से 209666 लाभार्थियों ने मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया है।

ये भी पढ़ें  बीएचयू में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्र का आंदोलन, समर्थन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link