Uttar Pradesh

रेल मंत्री से मिले पूर्व मंत्री अजय मिश्र, मैलानी-नानपारा ब्रॉडगेज लाइन का काम शुरू कराने की मांग

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 9 जून 2025:

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी के पूर्व सांसद अजय मिश्र टेनी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने लखीमपुर खीरी जनपद की रेल सुविधाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने विशेष रूप से मैलानी-नानपारा ब्रॉडगेज लाइन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के साथ तराई अंचल के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी बताया कि लखीमपुर जैसे बड़े जिले से सीमित संख्या में ट्रेनें चलने के कारण आम यात्रियों को असुविधा होती है।

ये भी पढ़ें:

प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों के संचालन का मुद्दा उठाया

Advertisement

उन्होंने लखीमपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में लखीमपुर से ऐशबाग होते हुए दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की गई, लेकिन अन्य सीधे रेल मार्गों की अब भी जरूरत बनी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें  ‘जाति देखकर नहीं, अपराध देखकर चलता है सरकार का डंडा’... अखिलेश के ‘एनकाउंटर’ वाले बयान पर BJP का पलटवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link