Uttar Pradesh

“ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगी एलिवेटेड रोड, मूर्ति गोलचक्कर आकार में होगा छोटा”

ग्ग्रेटर नोएडा,12 दिसंबर 2024

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या को कंट्रोल करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बड़े कदम उठाने की योजना बनाई है। इसके तहत गौड़ गोलचक्कर पर अंडरपास बनाने का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है, जिससे जाम की स्थिति में सुधार हो सके। इसके अलावा, मूर्ति गोलचक्कर का आकार छोटा कर इसे अंडाकार बनाने और यहां तीन लेन के बजाय छह लेन बनाने की योजना है। आसपास की सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा ताकि यातायात की गति को बढ़ाया जा सके। यह कदम विशेष रूप से ग्रेनो वेस्ट में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए है, जहां अक्सर 2 मिनट का रास्ता पार करने में आधे से पौन घंटे का समय लग जाता है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक से नॉलेज पार्क-5 तक एक एलिवेटेड रोड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी का चयन कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस एलिवेटेड रोड से शाहबेरी, किसान चौक और मूर्ति गोलचक्कर जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा, जिससे नोएडा और गाजियाबाद के बीच यात्रा को भी आसान बनाया जा सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  डिजिटल हुई आंगनबाड़ी : योगी सरकार ने 69,804 स्मार्टफोन बांटे, 18,440 को मिली नौकरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link