PoliticsUttar Pradesh

पोस्टर वार : अखिलेश को कृष्ण और राहुल गांधी को अर्जुन की तरह दिखाया

अंशुल मौर्य
वाराणसी, 8 नवंबर 2024:


प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में काशी में सपा का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद राहुल गांधी को महाभारत के पात्रों के रूप में प्रदर्शित किया गया है। अखिलेश यादव को कृष्ण और राहुल गांधी को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है।

इस पोस्टर में गीता के श्लोक भी लिखे हैं, जो 2024 के साथ-साथ 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हैं। सपा छात्र सभा के महानगर प्रवक्ता आलोक सौरभ की ओर से लगाए गए पोस्टर पर संकल्प 2024, लक्ष्य 2027 लिखा है। पोस्टर लगने के बाद यह चर्चा का विषय बना है। सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मदरसा शिक्षा बोर्ड को बरकरार रखने के लिए, ओवैसी और बसपा प्रमुख मायावती ने की, सुप्रीम कोर्ट की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button