Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : धमतरी में सड़क दुर्घटना में एक 14 साल के छात्र की मौत, हादसे में दो अन्य घायल

धमतरी, 8 नबंवर 2024

धमतरी में आज एक दुखद हादसे में एक 14 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बता दे कि ग्राम पोटियाडीह में तीन युवक सड़क हादसा का शिकार हो गए हैं जिसमें एक 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई है और वही दो घायल हो गए है जिनका उपचार शहर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जाता है गुरुवार रात्रि को तीनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इस बीच पोटियाडीह नाला मोड के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गए। जिन्हे उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया लेकिन एक 14 साल के खोमेंद्र साहू नामक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही दो युवकों को भी चोट आई है जिनका उपचार जारी है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्डम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : सड़क किनारे खड़ी SUV को एक ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो किशोरों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link