Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, एसपी ने लिया जायजा, बैठक में दिए निर्देश

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 30 दिसंबर 2024:

यूपी के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को देखते हुए लखीमपुर खीरी से लगी नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने नेपाल सीमा का निरीक्षण करने के साथ गौरीफंटा में एसएसबी, वन विभाग, कस्टम, इमीग्रेशन, अन्य सुरक्षा एजेंसियों और नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ज्यादा सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

महाकुंभ जाने वाले नेपाली लोगों के लिए खुली हेल्प डेस्क

महाकुंभ मेला में मित्र देश नेपाल से आने वाले नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए बॉर्डर पर एसपी ने हेल्प डेस्क का संचालन भी किया। बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए खुली सीमा पर जंगल के रास्ते नदी, पगडंडी मार्गों पर चेकिंग करने व सुरक्षा एजेंसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे की गला दबाकर की हत्या, फिर फांसी पर लटकाया शव, गिरफ्तार 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link