CrimeUttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : एसयूवी से करता था तस्करी, संयुक्त टीम ने दबोचा, 50 लाख का गांजा बरामद

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 30 दिसंबर 2024:

यूपी के मिर्ज़ापुर के कछवां क्षेत्र में पुलिस व एएनटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने लाखों रुपये की एसयूवी से गांजा की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी एसयूवी में करीब 50 लाख का गांजा बरामद करने का दावा किया गया है।

उड़ीसा और बिहार से गांजा लाकर करता था सप्लाई

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया है कि कछवां पुलिस व आपरेशनल यूनिट एएनटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने सोमवार कछवां क्षेत्र की भैसा चौकी के पास से गांजा तस्कर प्रभात सिंह उर्फ वीरू सिंह निवासी गोधना, कछवां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि वह अन्य लोगों के साथ उड़ीसा व बिहार से गांजा लाकर आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था।

Advertisement

एसयूवी में ऐसे छिपाया था 100 किलो गांजा

आरोपी के पास मिली मारुति अर्टिगा गाड़ी से टीम ने 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उसने गाड़ी की पिछली सीट व डिग्गी में गांजा से भरे चार बोरे छिपाए थे।

ये भी पढ़ें  हिमालयन विश्वविद्यालय में एक हजार से ज्यादा छात्रों को मिली डिग्री, जेपी नड्डा और सीएम धामी ने दिया ये संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link