NationalUttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने लखनऊ में 64 करोड़ की प्रापर्टी खाली कराने का चस्पा किया नोटिस

लखनऊ, 17 अप्रैल 2025:

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए कैसरबाग स्थित नेशनल हेराल्ड की संपत्ति (बिल्डिंग) को खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया है। अनुमानित रूप से 64 करोड़ रुपये मूल्य की इस संपत्ति को ईडी ने दो वर्ष पहले जब्त किया था। अब निर्णायक प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संपत्ति को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कैसरबाग में है नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग

उल्लेखनीय है कि ईडी ने नवंबर 2023 में दिल्ली और मुंबई की संपत्तियों के साथ-साथ लखनऊ की इस व्यावसायिक इमारत को भी जब्त किया था। नई दिल्ली स्थित निर्णायक प्राधिकारी से इस आदेश पर मुहर लगने के बाद ही ईडी ने खाली कराने की कार्रवाई आगे बढ़ाई है।

प्रापर्टी बेचने या ट्रांसफर करने पर लगी रोक

Advertisement

ईडी मुख्यालय के डिप्टी डायरेक्टर नवीन राणा की ओर से यह नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद ईडी की टीम लखनऊ पहुंची और संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में साफ तौर पर इस संपत्ति को किसी को बेचने या ट्रांसफर करने पर रोक लगाने की बात कही गई है।

इस संबंध में संबंधित उप निबंधक कार्यालय को भी सूचित किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में ईडी की ओर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ कमिश्नर ने किया केडी सिंह बाबू स्टेडियम का निरीक्षण, खराब स्थिति देख लगाई फटकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link