HealthUttar Pradesh

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, सीएचसी में की बैठक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 17 अप्रैल 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने खजनी ब्लाक की हरनही सीएचसी का निरीक्षण कर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की

निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, खजनी ब्लाक की हरनही सीएचसी पहुंचे

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के साथ तमाम भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहीं खजनी ब्लाक की हरनही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उपस्थित स्टॉक रजिस्टर देखा डॉक्टर से ओपीडी के बारे में जानकारी ली। वहीं लोगों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर सीएमओ को निर्देश दिए।

Advertisement

सारे संसाधन हमारे पास, टीम भावना से काम करें, निजी अस्पतालों को पीछे छोड़ें

डिप्टी सीएम ने आमजन को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का शत प्रतिशत लाभ देने को कहा। कहा कि हमारे पास सभी संसाधन हैं आशा वर्करों के साथ तालमेल कर प्रसव की संख्या बढ़ाएं। निजी अस्पतालों को हमें पीछे छोड़ना है। इसके लिए टीम भावना से काम करें। उन्होंने अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवास व जरूरी उपकरणों की मांग पर कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेंजे। स्वीकृति मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें  रायबरेली: एक पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव... प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link