TravelUttar Pradesh

लखनऊ में भीषण हादसा : बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, पांच यात्री जिंदा जले

लखनऊ, 15 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस में किसान पथ पर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 80 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश सो रहे थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन लोहे की रॉड के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई।

ड्राइवर-कंडक्टर भागे, बस जलती हुई दौड़ती रही

बताया जा रहा है कि जैसे ही आग लगी, बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से कूदकर भाग गए। इस दौरान बस करीब एक किलोमीटर तक जलती हुई दौड़ती रही। यह बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। हादसा लखनऊ-रायबरेली रोड स्थित मोहनलालगंज क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।

ये भी पढ़ें:

यात्रियों को पुलिस और राहगीरों ने बचाया

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पीजीआई फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों को बस की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच के आदेश

घटना के बाद डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घटना की जांच जारी है और बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मृतकों के नाम

-लक्ष्मी देवी पत्नी अशोक मेहता, उम्र लगभग 55 वर्ष
-सोनी पुत्री अशोक मेहता, उम्र लगभग 26 वर्ष
-देवराज पुत्र रामलाल, उम्र लगभग 3 वर्ष
-साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल, उम्र लगभग 2 वर्ष
-एक अज्ञात पुरुष

ये भी पढ़ें  सरकारी जमीन पर बनी 12 साल पुरानी मस्जिद जमींदोज... पुलिस निगरानी में गरजा बुलडोजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link