Sitapur City

सरकारी जमीन पर बनी 12 साल पुरानी मस्जिद जमींदोज… पुलिस निगरानी में गरजा बुलडोजर

लहरपुर में जोशी ताल के पास किया गया था मस्जिद का निर्माण, पहले जारी हुआ था नोटिस, अनदेखी के बाद सुबह-सुबह बुलडोजर पहुंचा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा

सीतापुर, 30 मार्च 2026:

लहरपुर इलाके में सोमवार सुबह प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया। यह निर्माण करीब 12 साल पहले किया गया था। प्रशासन का कहना है कि जमीन सरकारी थी और इस पर कब्जा कर निर्माण किया गया था।

लहरपुर कोतवाली से करीब 200 मीटर दूरी पर जोशी ताल के पास इस मस्जिद का निर्माण किया गया था। ग्राम सभा की शिकायत पर तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुबह तड़के ही बुलडोजर मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण शुरू कराया गया। एहतियात के तौर पर किसी को भी मौके के पास नहीं जाने दिया गया।

WhatsApp Image 2026-03-30 at 12.14.29 PM

ये भी पढ़ें:

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इस निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था। कई बार सूचना देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद कार्रवाई का फैसला लिया गया। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कार्रवाई के दौरान हालात शांत बने रहे, कोई विरोध व प्रदर्शन नजर नहीं आया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बंद घरों की करते थे रेकी... रात में देते चोरी की वारदात को अंजाम, सीतापुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link