Sitapur City

इलाके में चल रहा था धर्मांतरण का खेल… एक आरोपी गिरफ्तार, 16 हिरासत में

सीतापुर के मिश्रिख में धर्मांतरण का मामला आया सामने, पुलिस को मिली धर्म प्रचार की सामग्री, हिंदू शेर सेना संगठन को मिली थी जानकारी

सीतापुर, 6 जून 2026ः

यूपी के सीतापुर में मिश्रिख कस्बे में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से मुख्य आरोपी और 16 अन्य लोगों को हिरासत में लिया। मामले की जांच के बाद मुख्य आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस को मौके से धर्म प्रचार की सामग्री मिली है।

हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया कि उनको सूचना काफी समय से सूचना मिल रही थी कि मिश्रिख इलाके के मोहल्ला थोक में धर्मांतरण का काम चल रहा है। इसकी संगठन के कार्यकर्ता ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा से सुरेंद्र नाम के युवक के साथ ही 16 अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस को मौके से धर्म प्रचार की किताबें, बाईबल, मोमबत्ती आदि सामान मिला। जांच के दौरान पता चला कि सुरेंद्र तीन साल से थोक मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। वह लोगों को बहला-फुसलाकर रुपये और कई सुविधाओं का लालच देकर धर्मांतरण कराता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र ही मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि सुरेंद्र के बुलाने पर वह लोग आए थे। उनका धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद सभी 16 लोगों को छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  दूध देने से पहले डिब्बे में कई बार थूका, कैमरे में कैद हुई करतूत, पुलिस ने दूधवाले को सिखाया सबक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link