National

ये विकास नहीं विनाश… राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम पर ग्रेट निकोबार द्वीप की तस्वीरें कीं शेयर, इंदिरा प्वाइंट का भ्रमण कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- विकास के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा नुकसान

नई दिल्ली, 6 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर ग्रेट निकोबार द्वीप की तस्वीरें शेयर कर एक बार फिर उसको चर्चा में ला दिया है। उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दुनिया का सबसे खूबसूरत तटीय पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने इंदिरा प्वाइंट का भ्रमण करने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि यहां विकास के नाम पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो स्कूबा डाइविंग करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने द्वीप पर पर्यावरण असंतुलन को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रस्तावित मेगा प्रोजेक्ट के लिए विशाल रेनफॉरेस्ट क्षेत्र प्रभावित होगा। यही नहीं लाखों पेड़ों की कटाई हो सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि ये विकास नहीं है। यह तो विनाश लग रहा है। कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एक खूबसूरत पर्यटन केंद्र बन सकता है, लेकिन यह तऊी संभव है जब हम पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय लोग इन खूबसूरत द्वीपों की यात्रा करें और भारत के इस अविश्वसनीय खजाने को अपनी आंखों से देखें।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी केवल एक बड़े शोमैन, मीडिया ने उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया : राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button