Sitapur City

प्रेम का अजब एंगल : ‘पति-पत्नी और वो’ एक छत के नीचे रहने को तैयार, थाने में रजामंदी सुन पुलिस भी चकराई

पति ने पत्नी के प्रेमी को अपनाने की कही बात, महिला दोनों के साथ रहने पर अड़ी, महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा मामला, परिवार के विरोध के बाद बढ़ा विवाद, दंपती के दो बच्चे, उन्हें भी साथ रखने पर कोई विवाद नहीं

सीतापुर, 22 अगस्त 2026:

यूपी के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में पति, पत्नी और एक युवक के रिश्ते से जुड़ा मामला पुलिस तक पहुंच गया। शुक्रवार देर शाम शुभम वर्मा, उसकी पत्नी अंजू व प्रेमी नितिन विश्वकर्मा महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे। तीनों ने पुलिस के सामने साथ रहने की इच्छा जताई। ऐसे में जब शादी होने के बाद प्रेम संबंध में कत्ल तक हो जाते हैं उसके उलट तीनों की बातें सुनकर पुलिस भी चकरा गई।

पहले से घर आता-जाता था नितिन, फिर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि कस्बे में शुभम अपनी पत्नी अंजू के साथ रहता है। इस बीच नितिन अक्सर शुभम के घर आता-जाता रहता था। कई बार उसके घर रुकने की बात भी सामने आई है। शुभम उसे पहले अपना भाई बताता रहा। हकीकत में नितिन और अंजू एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बात पर शुभम को कोई एतराज नहीं हुआ। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

परिवार ने घर में रहने पर आपत्ति जताई और थाने पहुंचे

इस बीच अंजू के साथ उसके रिश्ते को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। इन सब बातों को लेकर परिवार ने उन्हें घर मे रहने पर विरोध किया। परिवार ने थाने की ओर रुख किया तो अंजू भी अपने पति शुभम व प्रेमी नितिन के साथ थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा कि वह दोनों से अलग नहीं होना चाहती। बताया गया कि अंजू ने बाकायदा शेड्यूल भी बता दिया कि प्रेमी और पति की ड्यूटी में वो तालमेल बिठा लेगी।

थाने में पति ने भी पत्नी के प्रेमी का साथ स्वीकार किया, बच्चों को भी साथ रखने की बात

इस मामले का सबसे खास पहलू शुभम का रुख है। उसने पुलिस के सामने कहा कि वह अपनी पत्नी अंजू का साथ नहीं छोड़ेगा। साथ ही नितिन से भी उसका रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं है। जरूरत पड़ने पर घर छोड़कर रहने की बात भी सामने आई है। शुभम-अंजू के दो बच्चे हैं। तीनों के साथ रहने की बात में बच्चों को भी अपने साथ रखने की चर्चा हुई।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन तीनों एक साथ रहने की बात पर कायम रहे

महमूदाबाद पुलिस ने तीनों से बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन तीनों अपनी बात पर कायम रहे। फिलहाल किसी समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है। आमतौर पर पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर विवाद होने पर मामला हिंसा, जघन्य अपराध, कानूनी कार्रवाई तक पहुंच जाता है। ऐसे में इसे समझदारी कहें या प्रेम की इंतहा इसे लेकर लोग मामले की चर्चा करते रहे।

ये भी पढ़ें  सरकारी जमीन पर बनी 12 साल पुरानी मस्जिद जमींदोज... पुलिस निगरानी में गरजा बुलडोजर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button