Barabanki CitySitapur City

मर्च्युरी से गायब हो गए मुर्दों के शरीर से जेवर…अब पुलिस खोजेगी गहने उड़ाने वाले चोर

सड़क हादसे में हुई थी देवरानी व जेठानी की मौत, मासूम ने गंवाए दोनों पैर, परिजनों का आरोप- पंचनामा में दर्ज आभूषण पोस्टमार्टम के बाद शव से गायब थे, दो दिन बाद भी सुराग नहीं, दर्ज कराया केस

बाराबंकी/सीतापुर, 1 अप्रैल 2026:

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और तीन साल की बच्ची के दोनों पैर गंवाने की घटना अब गंभीर सवालों में घिर गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पंचनामा में दर्ज सोने-चांदी के आभूषण पोस्टमार्टम के बाद शव से गायब मिले। इस अमानवीय हरकत से नाराज परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए। दो दिन बाद भी इस शर्मनाक चोरी का कुछ पता नहीं चला। अब इस मामले में कोतवाली शहर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई है।

सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम ग्राम रमद्वारी, के रहने वाले कमल किशोर और कुलदीप वर्मा का कहना है कि उनकी दोनों भाभियों की 28 मार्च को फतेहपुर थाना क्षेत्र के ईशेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक से हुई टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद दोनों शवों को फतेहपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरते समय शवों पर मौजूद जेवरात का डिटेल दर्ज किया और शव पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी मुख्यालय भेज दिया।

आरोप है कि 29 मार्च को जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पंचनामा में दर्ज आभूषण सोने के टप्स, झुमकी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल शवों पर मौजूद नहीं थे। इस पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी बताया कि हादसे में घायल तीन वर्षीय बच्ची ने अपने दोनों पैर गंवा दिए हैं और वह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

ये भी पढ़ें:

एक माह पूर्व हुई थी इंद्रजीत व खुशी की शादी

हादसे का विवरण जानें तो शनिवार को महमूदाबाद निवासी इंद्रजीत वर्मा अपनी पत्नी खुशी वर्मा (18), भाभी पिंकी देवी (28) और तीन वर्षीय भतीजी के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र में ईशेपुर रेलवे क्रॉसिंग खुलते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इन्द्रजीत खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। 24 फरवरी को ही इंद्रजीत की शादी बिसवां की 19 वर्षीय खुशी के साथ हुई थी। शादी को अभी एक माह ही हुआ था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पांटून पुल पर जाम से जूझ रहे लोग... संजय सेतु की मरम्मत ने पकड़ी रफ्तार, जानें कितना लगेगा समय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button