Sitapur City

सड़क हादसे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन… मरने वाले की पहचान नहीं, बाइक भी चोरी की निकली

धर्मापुर पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, मृतक के पास नहीं मिला कोई पहचान पत्र, रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सूचना देने घर पहुंची पुलिस को पता चला चोरी का राज, मृतक की पहचान व बाइक तक उसकी पहुंच की पहेली सुलझाने में जुटी पुलिस

सीतापुर, 10 जून 2026:

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में धर्मापुर पुलिया के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक जिस बाइक पर सवार था, वह जांच में चोरी की निकली। अब पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ बाइक तक उसकी पहुंच की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे धर्मापुर पुलिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:

Road Accident Twin Mystery Unidentified Victim Found (1)

दुर्घटनाग्रस्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-30- सीए-6307 मिला, जो टड़ियावां थाना क्षेत्र के लोकई पुरवा निवासी शिव कुमार के नाम दर्ज मिली। पुलिस ने जब वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनकी बाइक पहले ही चोरी हो चुकी है। इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक युवक कौन था और वह चोरी की बताई जा रही बाइक तक कैसे पहुंचा। मृतक किसी बाइक चोरों के गिरोह से जुड़ा था या किसी ने उसे बाइक बेची। आदि सवाल फिलहाल मृतक की पहचान पर आकर रुक गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान की उम्मीद से रखा गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हरदोई व नैमिषारण्य में शंकराचार्य का जोश भरा स्वागत....आज लखनऊ में दाखिल होगी धर्मयुद्ध यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link