Sitapur City

मां को लाठियों से पीटकर मार डाला… सबको बताया ‘वो’ मर गई, झोपड़ी में आराम फरमाने लगा

नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी बेटा, पिता की मौत के बाद मां के साथ रहता था, छोटे भाई का आरोप, नशे के लिए पैसों की मांग पूरी न होने पर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की पूछताछ

सीतापुर, 4 जून 2026:

सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के कटरा गांव में एक युवक ने अपनी मां की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से बाहर निकला और ग्रामीणों से कहा कि उसकी मां मर गई है। इसके बाद वह सामने बनी झोपड़ी में जाकर आराम से लेट गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

कटरा गांव निवासी शिव कुमारी अपने घर में थीं। सुबह उनका बड़ा बेटा हरेंद्र कुमार नशे की हालत में घर से बाहर निकला और लोगों से कहा कि उसकी मां की मौत हो गई है। उसकी बात सुनकर ग्रामीणों को शक हुआ। जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो शिव कुमारी खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं। उनके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पास में खून से सनी लाठी भी पड़ी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरेंद्र को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह नशे में इतना धुत था कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें:

मृतका के छोटे बेटे अशोक कुमार ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले बीमारी के चलते उनके पिता श्यामलाल की मौत हो गई थी। बड़ा भाई हरेंद्र नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता। परिवार को आशंका है कि उसने नशे के लिए पैसों की मांग की होगी। पैसे न मिलने पर उसने मां पर हमला कर दिया।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शिव कुमारी की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। सिर पर कई गहरे घाव मिले हैं, जिनसे खोपड़ी की हड्डी टूट गई थी। ज्यादा खून बहने से उनकी जान चली गई। पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। घर में अपने ही बेटे के हाथ जान गंवाने वाली शिवकुमारी की मौत सबको दुखी कर गई। ऐसी घटनाओं से तो बाहर के किसी व्यक्ति से झगड़े की जरूरत ही नहीं है जब इतना करीब रिश्ते रखने वाले वहशी हो जाएं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड की रजत जयंती पर भव्य उत्सव की तैयारी : आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 11 को पीएम मोदी की जनसभा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link