Sitapur City

Sitapur News : मानसिक मंद किशोरी को अगवा कर किया था रेप, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को दबोचा

बाराबंकी का रहने वाला है आरोपी, किशोरी को दुष्कर्म के बाद 30 किमी दूर छोड़ा था नदी किनारे, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था आरोपी

सीतापुर, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी के सीतापुर में 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने करीब 72 घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह करीब 6 बजे रामपुर मथुरा थाना पुलिस टीम ने रायसेनपुर नहरवल रोड पर कृष्णा नगर मोड़ तिराहे के पास आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

बाइक पर बैठाकर ले गया, 30 किमी दूर नदी किनारे छोड़ा

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। आरोप है कि आरोपी बालिका को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। दुष्कर्म के बाद उसे घर से करीब 30 किलोमीटर दूर नदी किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। किसी तरह किशोरी घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार को अंदाजा हो गया कि उसके साथ क्या हुआ है।

बाराबंकी का रहने वाला है आरोपी

बालिका के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। सभी ने जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी थी। पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। इसमें आरोपी को बाइक पर किशोरी के साथ देखा गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बगिया मझारी निवासी मुलायम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें:

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'हैलो सर, झगड़ा हो गया,पत्नी को मार डाला' सुनते ही पहुंची पुलिस, खून से सना मिला युवती का शव

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link