Sitapur City

खराबी आने पर मोबाइल रिपेयरिंग को दिया, शॉप में ही खाते से निकल गए 99 हजार

स्क्रीन बदलने के बाद दोबारा मोबाइल ठीक कराने पहुंचा था युवक, दुकान पर फोन रहने के दौरान खाते से हुआ ट्रांजैक्शन, मैसेज देखकर हुई रकम निकलने की जानकारी, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में, एफआईआर दर्ज

सीतापुर, 25 अगस्त 2026:

यूपी के सीतापुर जिले में मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दुकान पर दिया गया फोन मालिक के लिए परेशानी का सबब बन गया। मिश्रिख कस्बे में एक युवक ने मोबाइल ठीक कराने के लिए फोन दुकान पर दिया था। इसी दौरान उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन हो गया। फोन वापस मिलने के बाद मोबाइल पर आए मैसेज से उसे रकम निकलने की जानकारी हुई। पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।

मोबाइल फार्मेट करने के बाद फिर आई खराबी

मिश्रिख क्षेत्र के कलिकापुर नहर चौराहा निवासी शिवम गुप्ता ने कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले उसने अपने मोबाइल की स्क्रीन मिश्रिख स्थित रोहित मोबाइल शॉप पर बदलवाई थी। उस समय दुकान संचालक ने मोबाइल हैंग होने की बात कहते हुए फोन का डेटा क्लियर कर फॉर्मेट किया था। शिवम के मुताबिक वह मोबाइल में आई दिक्कत दूर कराने के लिए फिर रोहित मोबाइल शॉप पहुंचा। उसने अपना फोन दुकान पर दिया। शाम को उसे मोबाइल वापस कर दिया गया। इस दौरान वह किसी काम से पंकज टेलर की दुकान पर चला गया था।

ये भी पढ़ें:

कपड़े की दुकान पर खुला राज

Advertisement

मोबाइल वापस मिलने के बाद शिवम कपड़े खरीदने के लिए दुकान पर गया। भुगतान करने के लिए उसने मोबाइल खोला तो पेमेंट नहीं हो सका। इसी दौरान फोन पर आए बैंक मैसेज से पता चला कि उसके खाते से 99 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन हो चुका है। रकम सुनील कुमार के खाते में भेजी गई थी। पेमेंट का वक्त और डेट वो समय दर्शा रहा था जब मोबाइल रिपेयरिंग के लिए शॉप पर था।

रिपेयरिंग शॉप में हुए खेल पर पुलिस का फोकस

शिवम ने बताया कि उसने मामले की जानकारी रोहित को दी तो उसने खाता ब्लॉक होने की बात कही। इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मिश्रिख शाखा को मामले की जानकारी दी। फिलहाल शिवम की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें रकम प्राप्त करने वाले सुनील को नामजद किया गया है। पुलिस अब ट्रांजैक्शन की जानकारी, मोबाइल रिपेयरिंग के दौरान फोन के इस्तेमाल समेत दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  पुण्यतिथि पर याद किये गए मुलायम सिंह... सपाइयों ने ऐसे दी डिजिटल श्रद्धांजलि

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link