Sitapur City

फंदे से लटका मिला किशोरी का शव…अलमारी से 5 लाख कैश गायब, संदिग्ध हिरासत में

दरवाजा टूटा मिला, चोरी के बाद हत्या की आशंका, मौके पर मिले फोन के आधार पर पहेली सुलझाने में जुटी पुलिस

सीतापुर, 19 अप्रैल 2026:

महमूदाबाद कोतवाली इलाके के बेहटा छावनी वार्ड में एक 14 साल की किशोरी की लाश घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी से करीब पांच लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर मिले अंजान फोन के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

मृतका वसीम बानो कमलापुर थाना क्षेत्र के भमेरा गांव की रहने वाली थी। वह कुछ दिन पहले ही महमूदाबाद में अपने चाचा के घर आई थी। घटना के वक्त घर के बाकी लोग लखनऊ में एक रिश्तेदार को देखने गए थे, जिससे किशोरी घर में अकेली थी। परिजन लखनऊ से लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरे में किशोरी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका दिखा। यह देख परिवार के लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का कहना है कि घर की अलमारी का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसी वजह से वे इसे चोरी के बाद हत्या मान रहे हैं।
पुलिस को जांच के दौरान मौके से दो मोबाइल फोन मिले हैं। इनमें से एक फोन घर पर काम करने वाले मुर्गी फार्म के नौकर उस्मान का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

दोनों फोन कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। बरामद फोन के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। परिवार व संदिग्ध के अपने अलग-अलग बयान है। सच की तलाश की जा रही है। घटना के बाद विधायक आशा मौर्या ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  अफसर बोले...मोहनलालगंज नगरीय सीमा से बाहर, सिटी बसों का संचालन बंद, हजारों यात्री परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link