Sitapur City

मंत्री न बनाए जाने पर भावुक हुईं आशा मौर्या…पोस्ट में छलका दर्द, कही ये बात

योगी कैबिनेट विस्तार के बाद निराश हुईं महमूदाबाद विधायक, 35 वर्षों की निष्ठा और संघर्ष का किया जिक्र, कहा-पीड़ा हुई लेकिन संगठन के प्रति निष्ठा पर कोई असर नहीं

सीतापुर, 11 मई 2026:

मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल विस्तार पर महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्या ने एक भावुक संदेश साझा किया है। विस्तार से पहले मंत्री बनने की अटकलों और विस्तार के बाद निराश होने के बाद पोस्ट इस संदेश में उन्होंने इसे पीड़ादायक बताया लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठा में कोई कमी न आने की बात भी कही है।

अपने संदेश में आशा मौर्य ने समर्थकों से बात शुरू करते हुए कहा है कि लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें समाज तथा संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-11 at 2.54.25 PM

आशा मौर्य ने कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से पार्टी और संगठन के लिए पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करती रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन हित को हमेशा सर्वोपरि रखा है और जनसेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा है।

आगे कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते मन में ‘थोड़ी पीड़ा’ अवश्य हुई है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा हर कार्यकर्ता के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ी होती है, लेकिन यह पीड़ा उनके संकल्प को कमजोर नहीं करेगी। इसके विपरीत, समाज और संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूत करेगी।

उन्होंने यह भी दोहराया कि वह पहले की तरह आगे भी पार्टी और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी तथा समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से जारी रखेंगी। इस पूरे मैसेज में उन्होंने मंत्री या मंत्रिमंडल विस्तार शब्दों का इस्तेमाल न करते हुए अपनी बात कही है। फिलहाल ये पोस्ट उनके समर्थकों के बीच चर्चा में है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button